वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर अवधेश कुमार सिंह बने ‘राष्ट्रीय मानवाधिकार जन भारत’ के औरैया जिलाध्यक्ष

औरैया

औरैया जनपद के वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर अवधेश कुमार सिंह को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए ‘राष्ट्रीय मानवाधिकार जन भारत’ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद के वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर अवधेश कुमार सिंह को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए ‘राष्ट्रीय मानवाधिकार जन भारत’ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमीम ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि अवधेश जी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने कहा, “आशा है कि आप मजलूमों, गरीबों और असहायों की आवाज बनकर उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। साथ ही, जल्द से जल्द जनपद की कार्यकारिणी का गठन सुनिश्चित करें।”

नई जिम्मेदारी पर बोले अवधेश कुमार सिंह

अपनी नियुक्ति पर ठाकुर अवधेश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन के उद्देश्यों पर खरा उतरते हुए वे जनपद में मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए पूरी ईमानदारी और तत्परता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को सक्षम अधिकारियों तक पहुँचाना और उनकी मदद करना अब उनकी प्राथमिकता होगी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.