अलीगढ़: ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म के खिलाफ अकराबाद में भारी प्रदर्शन, लगा जाम

अलीगढ़

अलीगढ़ जनपद के अकराबाद क्षेत्र में आज फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर भारी तनाव देखने को मिला। फिल्म के नाम और उसकी विषयवस्तु पर कड़ी आपत्ति जताते हुए बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अलीगढ़ जनपद के अकराबाद क्षेत्र में आज फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर भारी तनाव देखने को मिला। फिल्म के नाम और उसकी विषयवस्तु पर कड़ी आपत्ति जताते हुए बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म को समाज विशेष की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला बताते हुए इसे पूरी तरह ‘बायकाट’ करने की मांग की।

 

कार्तिक यादव, आकाश पचौरी और दिनेश यादव के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे राहगीरों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विनोद कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे।

काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी है और यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.