महराजगंज: शंकराचार्य के साथ दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का आक्रोश, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

महराजगंज

महराजगंज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर बुधवार को महराजगंज कांग्रेस ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर बुधवार को महराजगंज कांग्रेस ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

इनामी अपराधी के जरिए प्रताड़ना का आरोप

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि प्रयागराज कुंभ के दौरान मौनी अमावस्या पर प्रशासन ने शंकराचार्य और उनके शिष्यों के साथ अभद्रता की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार एक ऐसे व्यक्ति के इशारे पर पूज्य स्वामी जी के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा रही है, जो स्वयं 25 हजार का इनामी अपराधी है और जिस पर हत्या, गौहत्या व डकैती जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

सनातन धर्म का अपमान कांग्रेस

पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी और त्रिभुवन नारायण मिश्र ने कहा कि बटुकों की चोटी खींचना और उन्हें लात मारना सनातन धर्म का अपमान है। पार्टी ने प्रधानमंत्री से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.