गुलावठी: डीएन डिग्री कॉलेज में गूंजा ‘मन की बात’ का 131वाँ एपिसोड, साइबर सुरक्षा और ‘लोकल फॉर वोकल’ पर जोर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर के डीएन डिग्री कॉलेज में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के नगर के डीएन डिग्री कॉलेज में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पीएम मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशवासियों को बढ़ते साइबर क्राइम के प्रति सतर्क रहने की हिदायत दी। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराते हुए ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को मजबूती देने का आह्वान किया। साथ ही, पीएम ने आगामी रमजान और होली के पावन पर्वों की देशवासियों को अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

बजट और उपलब्धियों पर चर्चा

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने केंद्र सरकार के बजट की बारीकियों और उपलब्धियों को जनता के बीच रखा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विकास चौहान, विधायक लक्ष्मी राज, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक और मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने पीएम के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.