बुलंदशहर: जापानी मशीनों से हुई सैकड़ों लोगों की आंखों की जांच, वार्ष्णेय पहल और युवा सभा ने लगाया निःशुल्क नेत्र शिविर

डिबाई (बुलंदशहर)

बुलंदशहर जनपद में समाज सेवा के संकल्प के साथ रविवार को डिबाई नगर में वार्ष्णेय पहल परिवार एवं श्री वार्ष्णेय युवा सभा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में समाज सेवा के संकल्प के साथ रविवार को डिबाई नगर में वार्ष्णेय पहल परिवार एवं श्री वार्ष्णेय युवा सभा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। नगर के रज्जन हॉस्पिटल के सामने स्थित सनी-सचिन गुप्ता (बेलोन वालों) के प्रतिष्ठान पर आयोजित इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई और परामर्श लिया।

जापानी मशीनों से सटीक जांच

शिविर में गांधी आई हॉस्पिटल, अलीगढ़ से आए वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रताप और डॉ. सचिन ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर की मुख्य विशेषता अत्याधुनिक जापानी मशीनों का उपयोग रही, जिससे मरीजों की आंखों की बेहद सटीक जांच की गई। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को संस्थान की ओर से निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

प्रमुख समाजसेवियों ने किया शुभारंभ

शिविर का विधिवत शुभारंभ श्री वार्ष्णेय युवा सभा के संरक्षक अमित गुप्ता (पापा) एवं सुशील वार्ष्णेय (भंडारी) द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “नेत्र दान और नेत्र सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना ही हमारी संस्था का मूल उद्देश्य है।”

इन पदाधिकारियों का रहा विशेष योगदान

शिविर को सफल बनाने में वार्ष्णेय समाज के युवाओं और पदाधिकारियों ने दिन भर अपनी सेवाएं दीं। इनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:

वार्ष्णेय पहल परिवार: अध्यक्ष नितीश वार्ष्णेय, महामंत्री धीरज वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष गगन वार्ष्णेय, सचिव अमित वार्ष्णेय, मनीष वार्ष्णेय और प्रबंधक आशीष वार्ष्णेय।

श्री वार्ष्णेय युवा सभा: अध्यक्ष विनीत वार्ष्णेय, अनुभव गुप्ता, आकाश वार्ष्णेय, आकाश गुप्ता, देवेश गुप्ता, विकास वार्ष्णेय और सौरभ वार्ष्णेय।

नगरवासियों ने की सराहना

सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में पहुँचे। स्थानीय नागरिकों ने वार्ष्णेय समाज की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर गरीब और असहाय लोगों के लिए वरदान साबित होते हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.