सिद्धार्थनगर: खाद की ओवर रेटिंग और धांधली पर DM सख्त, दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर सील

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी (डीएम) शिवशरणप्पा एन ने आज खाद के स्टॉक और वितरण व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वितरण रजिस्टर की जांच की और कई किसानों से सीधे फोन पर वार्ता की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी (डीएम) शिवशरणप्पा एन ने आज खाद के स्टॉक और वितरण व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वितरण रजिस्टर की जांच की और कई किसानों से सीधे फोन पर वार्ता की।

किसानों ने डीएम से ओवर रेटिंग (अधिक मूल्य वसूलने) की गंभीर शिकायत की। जांच में सामने आया कि वितरण रजिस्टर में किसानों के गलत मोबाइल नंबर दर्ज किए गए थे और खरीदी गई उर्वरक की मात्रा भी वास्तविक संख्या से अधिक दिखाई गई थी।

डीएम शिवशरणप्पा एन ने इस अनियमितता पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल प्रभाव से मिश्रा बिल्डिंग मैटेरियल, काजी रूधौली और शुक्ला सीमेंट खाद विक्रेता, काजी रूधौली का लाइसेंस निरस्त करते हुए दुकानों को सील करने का निर्देश दिया। जिला कृषि अधिकारी मुज्जामिल ने मौके पर ही दोनों दुकानों को सील करा दिया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.