मथुरा: घने कोहरे का कहर, मथुरा-बरेली हाईवे पर ट्रक से टकराई आधा दर्जन गाड़ियां; 6 घायल

मथुरा

मथुरा-बरेली हाईवे पर आज सुबह घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। महावन थाना क्षेत्र में चिंता हरण के पास, सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे आ रहीं आधा दर्जन गाड़ियां एक के बाद एक टकरा गईं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मथुरा-बरेली हाईवे पर आज सुबह घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। महावन थाना क्षेत्र में चिंता हरण के पास, सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे आ रहीं आधा दर्जन गाड़ियां एक के बाद एक टकरा गईं।

कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से चालकों को ट्रक दिखाई नहीं दिया, जिसके परिणामस्वरूप यह भयानक हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

इस भीषण सड़क दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया, जिससे यातायात बहाल किया जा सके।

पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे घने कोहरे में यात्रा करते समय हेडलाइट्स का उपयोग करें और गति धीमी रखें।

 

Voice Of News 24