मऊ

मऊ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ द्वारा स्थायी लोक अदालत में रिक्त आशुलिपिक पेशकार और चपरासी के पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ द्वारा स्थायी लोक अदालत में रिक्त आशुलिपिक पेशकार और चपरासी के पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलेगा अवसर
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आशुलिपिक एवं पेशकार के पदों के लिए जिला न्यायालय अथवा कलेक्ट्रेट से सेवानिवृत्त हुए योग्य कर्मचारियों का चयन किया जाएगा। यह नियुक्ति पूर्णतया संविदा के आधार पर अधिकतम दो वर्षों की अवधि के लिए होगी। मानदेय के रूप में आशुलिपिक व पेशकार को 9,000 रुपये प्रतिमाह तथा चपरासी के पद पर 7,000 रुपये प्रतिमाह का भुगतान किया जाएगा।
आयु सीमा व शारीरिक दक्षता संबंधी शर्तें
आवेदन करने वाले सेवानिवृत्त अभ्यर्थियों की आयु 65 वर्ष से कम होनी अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी का शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में पूर्णतया सक्षम होना आवश्यक है।
आवेदन व साक्षात्कार की तिथियां
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार अपना पूर्ण आवेदन पत्र मऊ स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में 3 अक्टूबर 2026 की शाम 5:00 बजे तक व्यक्तिगत रूप से अथवा डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के पश्चात योग्य पाए गए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 5 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 4:30 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता डॉ. अजीत श्रीवास्तव का लालगंज में भव्य नागरिक अभिनंदन, शिक्षकों ने सराहाhttps://t.co/QPx5xH2vUp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026













