महराजगंज:परतावल बाजार में किन्नर समाज के दो गुटों में खूनी भिड़ंत, कई घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार मेंआज बुधवार दोपहर किन्नर समाज के दो गुटों के बीच अपने क्षेत्राधिकार को लेकर जमकर मारपीट और हंगामा हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार मेंआज बुधवार दोपहर किन्नर समाज के दो गुटों के बीच अपने क्षेत्राधिकार को लेकर जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। इस हिंसक झड़प में लाठी-डंडे चले, जिससे दोनों पक्षों के कई किन्नर घायल हो गए और कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार बताते चले की घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुँचाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच इलाके में वसूली के अधिकार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो बुधवार को हिंसक हो गया।

सूचना मिलते ही परतावल पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के कारण कुछ देर के लिए बाजार में दहशत का माहौल बन गया था।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.