महराजगंज
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी में बीते बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश से दुर्गा पूजा पंडालों की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की खुशियों पर निराशा छा गई थी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी में बीते बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश से दुर्गा पूजा पंडालों की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की खुशियों पर निराशा छा गई थी, लेकिन आज गुरुवार दोपहर से मौसम सुहाना होने के बाद ठूठीबारी के मेन मार्केट में रौनक लौट आई।
पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। माता जी के गीतों और जयकारों से पूरा ठूठीबारी क्षेत्र गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
मेले में किसी भी तरह की अव्यवस्था या खलल न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए ठूठीबारी कोतवाली पुलिस हर पंडाल और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मुस्तैद रही।
#अतीक के बेटे ने लगाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार pic.twitter.com/pXYNIrtOW2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2025





















