महराजगंज:दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज में मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव, गुरु के महत्व पर किया गया प्रकाश “गुरु जीवन निर्माता होता है और गुरु के बिना जीवन अधूरा है।”

महराजगंज

महराजगंज जनपद के दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, चौक बाजार में आज गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, चौक बाजार में आज गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरु के महत्व और उनके जीवन निर्माण में योगदान पर विशेष बल दिया गया।

विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार ने प्रार्थना सभा में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “गुरु जीवन निर्माता होता है और गुरु के बिना जीवन अधूरा है।” उन्होंने भारतीय संस्कृति में गुरु ज्ञान की महत्ता बताते हुए कहा कि हमारे वैदिक, पौराणिक और लौकिक ग्रंथों में गुरु की महिमा का विस्तृत वर्णन किया गया है। उन्होंने कबीरदास जी के दोहे का भी जिक्र किया, जिसमें गुरु को भगवान से भी पहले प्रणाम करने की बात कही गई है, क्योंकि गुरु के ज्ञान से ही जीवन का निर्माण संभव है।

विनोद कुमार ने समझाया कि जिस प्रकार एक दीपक स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाशित करता है, उसी प्रकार गुरु के समर्पण से व्यक्तित्व का विकास होता है और उसमें निरंतर निखार आता है। गुरु व्यक्ति के अज्ञान रूपी अंधकार को अपने ज्ञान रूपी प्रकाश से दूर कर उसकी आँखों को खोलने का कार्य करता है।

इस अवसर पर, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने महायोगी गुरु गोरखनाथ जी, युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी के चित्रों के सम्मुख गुरु के रूप में पुष्पांजलि अर्पित की।

गुरु पूर्णिमा के इस शुभ अवसर पर एक और महत्वपूर्ण पहल हुई। विद्यालय में संगीत विषय की कक्षा का संचालन प्रथम सत्र में प्रारंभ किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. हरेंद्र यादव ने भी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ गुरु पूर्णिमा उत्सव पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने यह संकल्प लिया कि जहां से भी शिक्षा मिले या जीवन निर्माण में किसी का भी योगदान हो, वह हमारे लिए गुरु है और हम गुरु के लिए सदैव श्रद्धावनत रहेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.