पनियरा: ग्राम पंचायत रजौड़ा पंजूम की प्रधान सरोज सिंह को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पनियरा विकासखंड की ग्राम पंचायत रजौड़ा पंजूम की महिला प्रधान सरोज सिंह को दिल्ली में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पनियरा विकासखंड की ग्राम पंचायत रजौड़ा पंजूम की महिला प्रधान सरोज सिंह को दिल्ली में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। यह सम्मान उन्हें पंचायत स्तर पर जल संरक्षण और अन्य विकासात्मक कार्यों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है।

राष्ट्रीय जल मिशन की मिशन निदेशक और आईएएस अधिकारी अर्चना वर्मा ने सरोज सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें दिल्ली आमंत्रित किया है। सरोज सिंह को उनके पति के साथ इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण मिला है। समारोह में उनकी कार्यशैली और पंचायत स्तर पर किए गए नवाचारों व विकासात्मक कार्यों को एक मिसाल के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि अन्य प्रधान भी उनसे प्रेरणा ले सकें।

सरोज सिंह पहले भी अपनी लगन और कार्यकुशलता का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्हें वित्तीय वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, जिसमें उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा ₹9 लाख का पुरस्कार भी मिला था।पनियरा खंड विकास अधिकारी (BDO) श्वेता मिश्रा ने इस उपलब्धि को ग्रामवासियों और पूरे पनियरा क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.