महराजगंज:सोनौली-गोरखपुर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने महिला को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सोनौली-गोरखपुर अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग पर मर्चाहे बाबा कुटी के पास आज एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

 

महराजगंज जनपद के सोनौली-गोरखपुर अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग पर मर्चाहे बाबा कुटी के पास आज एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। एक बेकाबू डंपर ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय नेमा यादव पत्नी महेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो मोहाली पुरवा, पोस्ट ठाकुर नगर, जनपद गोरखपुर की रहने वाली थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर बहुत तेज गति से जा रहा था और चालक का उस पर नियंत्रण नहीं रहा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि दोषी डंपर चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और मृतका के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.