शोहरतगढ़:नगर पंचायत की अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने अपने प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के साथ लखनऊ में CM योगी से की मुलाकात

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ नगर पंचायत की अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने अपने प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ नगर पंचायत की अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने अपने प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।

अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि नगर पंचायत की सीमाओं का विस्तार होने से जनसंख्या 22 हजार से बढ़कर 34 हजार हो गई है। इस कारण नगर में मूलभूत सुविधाओं पर भारी दबाव पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि धन की कमी के कारण नाली, सड़क, पेयजल और स्वच्छता जैसे आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से विस्तारित क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष आर्थिक सहायता की मांग की। साथ ही, उन्होंने वीरेंद्र सिंह ग्रामीण स्टेडियम के आधुनिकीकरण का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने बताया कि इस स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं, लेकिन खिलाड़ियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने स्टेडियम के आधुनिकीकरण के लिए तीन करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर पंचायत अध्यक्ष की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। नगरवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही विस्तारित क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू होंगे और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Voice Of News 24