सिद्धार्थनगर : कोर्ट के आदेश पर ईंट भट्ठे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सील हुआ भट्ठा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित भट्ठे को सील कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद सिद्धार्थनगर के नौगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत तिलकहना हरिदासपुर में स्थित ईंट भट्ठे को प्रशासन ने पूरी तरह से सील कर दिया है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेशों के उल्लंघन के मामले में कोर्ट से आदेश होने के बाद प्रशासन ने संबंधित विभाग के साथ इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

इस संबंध में नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव ने बताया कि आदेश के क्रम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जिम्मेदारों और मोहाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर ईंट भट्ठे को सील कर दिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए भट्ठे में पानी डालकर जलती हुई आग को बुझाया, जिससे अवैध कार्य पूरी तरह ठप हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि बिना अनुमति संचालित किसी भी ईंट भट्ठे को बख्शा नहीं जाएगा, उसके उपर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

 

Voice Of News 24