महराजगंज : पहलवानों ने ठोकी ताल, नौतनवां क्षेत्र के भैंसहिया चौराहे पर आयोजित हुआ ऐतिहासिक कुश्ती दंगल,सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

महराजगंज

जनपद महराजगंज के नौतनवां क्षेत्र अंतर्गत भैसहियां में पहलवानों का जमावड़ा लगना शुरू, विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक पहलवान दिखा रहे दम-खम। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के अड्डा बाजार भैंसहिया चौराहे पर तीन दिवसीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,दंगल के पहले दिन दूर दराज से आए पहलवानों ने दिखाया दमखम,दंगल प्रतियोगिता देखने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह दिखा,करीब पांच घंटे तक पहलवानों के करतब देखकर लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया,दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि लक्ष्मीपुर ब्लॉक प्रमुख संतोष कुमार पाण्डेय,लुटावन सिंह,टिम्पू पाण्डेय,पंकज त्रिपाठी,राजेंद्र मद्धेशिया ने किया,विजेता उपविजेता पहलवानों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

 

ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं में देश भक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए भैंसहिया चौराहे पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। आयोजित हुए विशाल कुश्ती दंगल में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्थाओं की दृष्टि से पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रही और असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखी। दंगल देखने के लिए कार्यक्रम स्थल में भारी भीड़ उमड़ी,पारंपरिक खेल कुश्ती को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आयोजित इस दंगल ने खेल प्रेमियों के दिलों में उत्साह भर दिया।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.