बलरामपुर:शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नगद के साथ लाखों की सामान जलकर राख

Voice Of News 24 

14 Nov 2024 16:25 PM

बलरामपुर

बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के मौर्यगंज बाजार में बुधवार की रात चार दुकानों में शार्ट सर्किट से आग लग गई,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के मौर्यगंज बाजार में बुधवार की रात चार दुकानों में शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

ग्राम कुशमौरा निवासी संजय कुमार मौर्या ने बताया कि उनकी रेडीमेड कपड़ों की दुकान के साथ-साथ पराग डेयरी, चाय की दुकान और श्याम बाबू की खाद-बीज की दुकान थी। बुधवार की रात लगभग 9 बजे संजय कुमार ने अपनी दुकान बंद की और घर चले गए। देर रात करीब 3 बजे, स्थानीय ग्रामीणों ने दुकानों से धुआं उठता देखा और तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया।

ग्रामीणों ने संजय कुमार मौर्या को आग की जानकारी दी, लेकिन जब तक वह मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

घटना के बाद राजस्वकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर हुए नुकसान का आकलन किया है। स्थानीय अधिकारियों द्वारा पूरी घटना की जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

इस घटना से मौर्यगंज बाजार में काफी नुकसान हुआ है, और दुकानदार इस नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन से मदद की उम्मीद कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.