महराजगंज : करंट की चपेट में आने से बालिका की हालत गंभीर

Voice Of News 24 

09 Nov 2024 22:15 PM

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में करंट की चपेट में आई बालिका की हालत हुई गंभीर, स्थानीय सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के निचलौल नगर में आज शनिवार की देर शाम एक बच्ची छत पर खेलने गई और खेलते-खेलते हाई टेंशन तार के चपेट में आ गई।
इस दौरान वह बुरी तरीके से झुलस गई। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल बालिका को सीएचसी निचलौल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों के द्वारा बच्ची की बिगड़ती हालत देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक
बालिका निचलौल नगर के कृष्णा नगर मोहल्ला में एक किराए के मकान में रह रही है। जिसका नाम हिमानी चतुर्वेदी है और उम्र 7 वर्ष तथा पिता का नाम दिलीप चतुर्वेदी बताया जा रहा है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.