सिद्धार्थनगर : बिजली की तार ने युवक को बनाया अपना शिकार

Voice Of News 24 

21 Aug 2024 23:50 Pm

मिश्रवलियां (सिद्धार्थनगर) 

सिद्धार्थनगर जनपद क्षेत्र में बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आजकल बिजली विभाग इतना लापरवाह हो गया है कि पुराने खंबे और पुराने तार की भी देखभाल नहीं करता। लापरवाही इतनी बढ़ गई है कि अगर कोई व्यक्ति किसी पेड़ के नीचे आराम करना चाहे या गाड़ी खड़ा उस पर आराम करना चाहे तो उस पर अचानक विद्युत का तार कब टूटकर गिर जाएं कोई पता नहीं।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार नीरज पंडित पुत्र स्वर्गीय जमुना पंडित ग्राम नवेल पोस्ट बजराभारी थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर निवासी आज बुधवार की देर सुबह लगभग छोटू पुत्र ग्रानदीन व उसका छोटा भाई सुनील ग्राम सनौली नानकार पोस्ट डाबरा थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर के साथ पिकअप पर तीनों बांसी सब्जी मंडी में बेचने के लिए सब्जी खरीदने गए थे आते समय रतन सेन कॉलेज के सामने मंदिर के पास पिकअप खड़ा करके नीरज नाश्ता करके पिकअप में आराम कर रहा था।

छोटू पिकअप के नीचे गोभी छिल रहा था और छोटू का भाई सुनील प्लाई पर बैठकर आलू छाट रहा था तभी ऊपर से विद्युत का तार टूट कर पिकअप पर गिरा और नीरज के कंधे पर पकड़ लिया जिससे उसकी मौत हो गई हादसा इटवा बासी रोड रतन सेन कॉलेज के सामने का बताया जा रहा है। करंट लगने के बाद नीरज के साथियों ने अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही घर पर सूचना देने के बाद नीरज के घर पर कोहराम मच गया नीरज की मां रोते बिलखते हॉस्पिटल जा ही रही थी की नीरज को उनके साथी घर ला रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मिश्रौलिया थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने अपनी टीम के साथ उनके घर पर पहुंचे और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गए है।

 

 

Siddharthnagar news

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.