महराजगंज : कथा सुन रहे लोगों पर मुसीबत बनकर गिरा पेड़, कई महिलाएं आई चपेट में, तीन की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Voice Of News 24 

01 Aug 2024 16:13 PM

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली अंतर्गत जंगल में स्थित वनसत्ती माता के स्थान पर कथा सुन रहे लोगों पर गिरा जामुन का पेड़। कई महिलाएं आई पेड़ की चपेट में। जिनमें से तीन महिलाएं हुई गंभीर रूप से घायल। स्थिति गंभीर देखते हुए घायलो को जिला अस्पताल किया गया रेफर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

ऐसा माना जाता है कि जब व्यक्ति के सर पर कोई गंभीर मुसीबत तांडव मचा रही होती है तो लोग उस मुसीबत से छुटकारा पाने के लिए देवी-देवताओं के स्थान पर जाकर कथा वार्ता करते हैं। जिससे उनकी मुसीबत दूर हो जाए, लेकिन आज ऐसा चमत्कार सामने आया है कि जानकारी के बाद रूह कांप उठी।

 

दरअसल हुआ कुछ यूं कि महाराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निचलौल- ढेसो मार्ग पर जंगल में स्थित वनसत्ती माता के स्थान पर कथा सुन रही महिलाओं के ऊपर एक जामुन का विशाल पेड़ गिर गया। और इस विशालकाय पेड़ के गिरने से कई लोगों की हालत बिगड गई।

वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार गिरे पेड़ की चपेट में आने से इंदु (35) पति रविंदर निवासी निचलौल थाना ग्राम सभा मिश्रौलिया, रीता गौड(40) पति कैलाश निवासी निचलौल थाना ग्राम सभा अहिरौली एवं रंभा(40) पति राम प्रताप थाना निवासी पिपराइच और राधिका (30) पति वीरेंद्र निवासी निचलौल थाना मिश्रौलिया तथा खुशी(15) पुत्री वीरेंद्र गौड़ निवासी निचलौल थाना मिश्रौलिया गंभीर रूप से घायल हो गई।

इन्हें स्थानीय लोगों की मदद से ई रिक्शा पर लादकर निचलौल सीएचसी लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इंदु, राधिका, खुशी की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
अब इस घटनाक्रम से देवी-देवताओं के अस्तित्व पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर जब परिवार मुसीबतों को दूर करने के लिए पूजा-अर्चना कर रहा है तो, कैसे दोबारा दोगुनी मुसीबत टूट पड़ी? अब कैसे लोग भगवान के प्रति रखेंगे आस्था? जब बदले में मिलेगी दोगुनी मुसीबत। सबसे बड़ा सवाल।

Maharajganj News