Voice Of News 24

20 Jul 2024 01:20 AM
निचलौल (महराजगंज)
जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र निचलौल अंतर्गत एक ही साथ दो शवों के मिलने से आस-पास के इलाकों में बना दहशत का माहौल, सवालों का बना चर्चा। सूचना पर पहुंच गई पुलिस। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद के थाना निचलौल क्षेत्र से दिल की धड़कनों को बढ़ा देने वाली खबर आई सामने।
एक साथ दो शव मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी।
महाराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बढ़या गांव में स्थित गंडक नदी के पास शुक्रवार की देर शाम दो शवों के मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों का जनसैलाब इकट्ठा हो गया। तथा इस घटनाक्रम की जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस को दी गई और मौके पर पुलिस भी वहां पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार मृतक पुरुष की उम्र लगभग 50 वर्ष और थोड़ी दूर पर स्थित मिला महिला का शव, जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है।
इस घटना के संबंध में निचलौल थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस टीम द्वारा पहचान करने की कोशिश की जा रही है।






















