प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी तीन देशों की यात्रा पर कहा ,अपने समय का इस्तेमाल देश की भलाई के लिए किया

  Voice of news 24

25 May 2023 10:34Am

नयी दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन देशों की यात्रा से लौटने पर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं जितने भी नेताओं से मिला और जिन सभी हस्तियों से मैंने बात की वे मंत्रमुग्ध थे और जितनी कुशलता के साथ भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है उसके लिए उन्होंने भारत की सराहना की। यह सभी भारतीयों के लिए बहुत गर्व की बात है। प्रधानमंत्री सबसे पहले जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान के हिरोशिमा गए। इसके बाद वह पापुआ न्यू गिनी पहुंचे, किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा उस हिंद-प्रशांत देश की यह पहली यात्रा थी। मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के आमंत्रण पर सिडनी की यात्रा भी की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ मैं जितने भी नेताओं से मिला और जिन सभी हस्तियों से मैंने बात की वे मंत्रमुग्ध थे और जितनी कुशलता के साथ भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है उसके लिए उन्होंने भारत की सराहना की। यह सभी भारतीयों के लिए बहुत गर्व की बात है।’’.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.