जौनपुर
जौनपुर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को जौनपुर में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली इस 3 घंटे की यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों ने देशभक्ति के जयघोष के साथ भाग लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को जौनपुर में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली इस 3 घंटे की यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों ने देशभक्ति के जयघोष के साथ भाग लिया।

रैली का शुभारंभ सद्भावना पुल से हुआ, जहां स्कूली बच्चों ने कतारबद्ध होकर मानव श्रृंखला बनाई और सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ का गायन किया। इसके बाद हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागियों की यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन के सामने ‘शहीद क्रांति स्तंभ’ पहुंची, जहां शहीदों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि जिले में अब तक लगभग 5.51 लाख तिरंगे वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, “यह यात्रा 9 से 15 अगस्त के बीच देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को याद करने का महाअभियान है।”
इस अवसर पर एमएलसी बृजेश सिंह प्रियांशु, नगरपालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन और सीडीओ ध्रुव खड़िया समेत कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति, एकता और कर्तव्य बोध को सुदृढ़ करना है। यात्रा मार्ग में प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात और पेयजल के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
अतीक अहमद के बेटे अबान की कार के एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। pic.twitter.com/AraAHB5Bpt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 12, 2026












