बलिया
बलिया हर घर तिरंगा’अभियान के तहत गुरुवार को बलिया शहर राष्ट्रभक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया हर घर तिरंगा’अभियान के तहत गुरुवार को बलिया शहर राष्ट्रभक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया। उत्तर प्रदेश सरकार के तीन प्रमुख मंत्रियों प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट से शहीद पार्क तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
2,000 से अधिक लोगों ने की सहभागिता, 65 मीटर लंबा तिरंगा बना आकर्षण
कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर यात्रा टीडी कॉलेज चौराहा, ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन, मालगोदाम रोड और हनुमान मंदिर से होती हुई शहीद पार्क चौक पहुंची। इस यात्रा में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और महिलाओं सहित 2000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं व युवाओं द्वारा थामी गई 65 मीटर लंबी तिरंगा पताका विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
एकता और अखंडता का दिया संदेश
शहीद पार्क चौक पर आयोजित समापन सभा में वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने और नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। तिरंगा देश की स्वाधीनता, एकता और अखंडता का प्रतीक है।
इस अवसर पर विधायक केतकी सिंह, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतीक अहमद के बेटे अबान की कार के एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। pic.twitter.com/AraAHB5Bpt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 12, 2026












