लोहे के रॉड से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,पत्नी की इलाज के दौरान हुई मौत

Voice of news 24

01Apr2023 21:58PM

लोहे के रॉड से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर में शुक्रवार रात एक पति ने अपनी ही पत्नी की लोहे के रॉड से हमला कर हत्या कर दी

घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदनीपुर गांव में शुक्रवार रात को पति ने मामूली बात से नाराज होकर पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। लोगों की मदद से घायल पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने घायल पत्नी की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, घुघली क्षेत्र के मेदनीपुर निवासी हेमंत को अक्सर शराब का सेवन करने का कारण पत्नी प्रतिभा विरोध करती थी। जिस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हो गया।नाराज पति हेमंत गौंड ने शराब के नशे में आक्रोशित होकर पत्नी प्रतिभा पर लोहे की रॉड से हमला बोल लहूलुहान कर दिया। पति के हमले से घायल पत्नी अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर जुटे लोगों ने घायल पत्नी प्रतिभा (35) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने पत्नी प्रतिभा को मृत घोषित कर दिया ,अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.