भूतखाने में तब्दील हुआ अड्डा बाजार का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,परिसर में गंदगी का अंबार,स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी,स्थिति ऐसी की दिन मे भी लोगों को लग जाये डर

Voice of news 24

01Apr2023 21:29PM

अड्डा बाज़ार(महराजगंज)

लक्ष्मीपुर ब्लॉक के अड्डा बाजार मे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बद से भी बदतर हो गई है!स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर इस CHC अस्पताल मे न तो पर्याप्त डॉक्टर है ना ही कोई सुविधा! इसीलिए मरीज सुदूर इलाज के लिए जाने को मजबूर है!

परिसर के चारो तरफ बड़ी बड़ी घास-फूस उगे हुए है,अस्पताल के अंदर वर्षो से एम्बुलेंस सड़ रहा,परिसर के कमरों मे झाले बन आए है,अस्पताल के कमरों में धूल भरी पड़ी है,X-RAY रूम बंद पड़ा है!
अड्डा बाजार के आसपास के दर्ज़नों गांवों की हजारों की आबादी की स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर इस CHC अस्पताल मे सिर्फ एक फर्मासिस्ट और एक डेंटल हाईजनिस्ट तैनात है!जो अपने समय पर ड्यूटी कर चले जाते है,यहां रात्री निवास कोई नहीं करते!

मामले मे CHC अधीक्षक VK शुक्ला से इस मामले मे पूछा तो उन्होनें बताया कि अस्पताल में दो स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती है,ये अस्पताल PPE मोड मे चला गया है,जल्दी बजट नहीं आता!जल्द ही वहाँ बजट आने पर काम शुरू होगा!

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]