Voice of news 24
10 Mar 2023 19:06PM
महराजगंज
महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र कि घटना परतावल से महराजगंज जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार अनियत्रित कार ने पैदल जा रहे दो बुजुर्गो को टक्कर मार दी जिसमे एक की मौके पर मौत हो गई बताया जा रहा है कि कार की स्पीड ज्यादा थी। जिससे वह अनियंत्रित हो गई और कार चालक ने पैदल जा रहे दो बुजुर्गों को टक्कर मार दी। जब तक लोग पहुंचते हादसे से हड़बड़ाया कार चालक मौके से फरार हो गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग लल्लन शर्मा को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं गोरखपुर जिले के पिपराइच थाने के ग्राम बनरही निवासी गोपाल मणि त्रिपाठी की इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई

भिटौली चौकी इंचार्ज ने बताया कि हादसा हैदरगंज के पास हुआ है। चार पहिया वाहन UP56 AN 5657 को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।













