अनियंत्रित टेंपो पलटने से बालिका की मौत, पांच घायल

Voice of news 24

02 Mar2023 22:37PM

 

महराजगंज

महराजगंज जिले में महदेवा समरधीरा मार्ग पर सवारियों से भरी अनियंत्रित टेंपो पलटने से उसमें सवार एक तीन वर्षीय बालिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य पांच सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस कार्रवाई में जुटी है।बताया जा रहा है कि फरेंदा थाना क्षेत्र के महदेवा समरधीरा मार्गं पर स्थित शराब भट्ठी के पास तेज रफ्तार सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में तीन वर्षीय मासूम बच्ची काजल पुत्री देवराज निवासी महुई उर्फ महुअवा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गईफरेंदा थाना क्षेत्र महुअवां महुई निवासी देवराज चौधरी (30) अपने साथ पत्नी सुधा देवी (27) व पुत्री काजल (03), उषादेवी (48) निवासी बरगदवा हरैया, सैफुननिशा (35) निवासी सहजनवां गोरखपुर, इलायची देवी (65) निवासी टिकरिया गोरखपुर के साथ टेंपो में सवार होकर नटवा जंगल के तरफ किसी दरगाह पर जा रहे थे।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]