सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. तनुश्रा टीआर ने ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम का दौरा किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. तनुश्रा टीआर ने ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें फल वितरित किए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने उपस्थित सभी सम्मानित बुजुर्गों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों को अपने बीच पाकर वृद्धाश्रम के आवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह और जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
लखीमपुर खीरी: थाना शारदा नगर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसhttps://t.co/QRxvJL7H9p
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 15, 2026























