सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल और जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल और जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड और पुरुष वार्ड सहित विभिन्न जनरल वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और फल वितरित किए।
सांसद और जिलाधिकारी ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा अस्पताल प्रशासन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अपने बीच पाकर मरीजों के चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. संजय कुमार दोहरे सहित अन्य वरिष्ठ डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
लखीमपुर खीरी: थाना शारदा नगर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसhttps://t.co/QRxvJL7H9p
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 15, 2026























