ट्रक और स्कूल बस में टक्कर ,घायल बस चालक जिला अस्पताल रेफर स्थिति गंभीर

Voice of news 24

06Feb2023 22:37PM

परसामलिक

नौतनवां-ठूठीबारी मार्ग पर कुकेसर गांव के सेंट पाल स्कूल के पास सोमवार सुबह लगभग आठ बजे सीमेंट लदे ट्रक की सरस्वती महाविद्यालय स्कूल की बस की टक्कर हो गई। जिसमें बस चालक बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचाया। जहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक छोटू गौड़ पुत्र पारस गौड़ (31) सरस्वती देवी महाविद्यालय निचलौल में बस चलाता है। सोमवार सुबह सेखुआनी की तरफ बच्चों को लेने के लिए जा रहा था। जैसे ही बस कुकेसर से 200 मीटर आगे बढ़ी, तभी नौतनवां की तरफ से सीमेंट लादकर आ रहा  ट्रक से घने कोहरे के कारण टक्कर हो गई। थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार कन्नौजिया ने बताया कि घायल बस चालक को रतनपुर सीएचसी भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.