Voice of news 24
21Jan2023 17:26PM
धानी बाजार
मौनी अमावस्या के पर्व पर धानी मे स्थित राप्ती नदी मे भोर से श्रद्वालुओ ने आस्था की डुबकी लगाकर गौ दान भी किया। मौनी अमावस्या के पर्व पर श्रद्धालुओ ने पास मे स्थित भगवान शिव माता गंगा का पूजा फूल बेलपत्र भांग धतूर अगरबत्ति आदि चढ़ाकर किया।

मौनी अमावस्या पर मौन रहकर पवित्र नदी या जल कुंड में स्नान और दान करने का विशेष महत्व
मौनी अमावस्या पर मौन रहकर पवित्र नदी या जल कुंड में स्नान और दान करने का विशेष महत्व होता है | मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज के संगम में स्नान करना भी बहुत लाभकारी बताया गया है। मौनी अमावस्या पर दान-स्नान करने से इंसान के सारे पाप मिट जाते हैं और उसे उसके मन चाहे फल की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि सर्दी के मौसम में रात में दो बार गरज के साथ बारिश भी हुई, जिस ने श्रद्धालुओं की कुछ समस्याएं बढ़ा दी, लेकिन भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं आई | आज देशभर में मौनी अमावस्या मनाई जा रही है























