मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रबुद्धजन सम्मेलन में कहा बदमाश इस चौराहे पर अपराध करेगा, तो अगले चौराहे पर हो जाएगा ढेर

Voice of news 24

09 Dec 2022 21:34PM

कार्यक्रम में पहुंचकर सीएम ने निकाय चुनाव से पहले 387.59 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।वीएसएसडी कॉलेज ग्राउंड में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 388 करोड़ रुपए की 272 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कानपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार कानपुर समेत प्रदेश के विकास की प्रतिबद्धता के लिए काम कर रही है।

इस चौराहे पर करेगा अपराध, अगले चौराहे पर हो जाएगा ढेर
उन्होंने कहा कि आईसीसीसी के तहत कानपुर सहित 18 शहरों को सेफ सिटी बनाने के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसका परिवर्तन व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है। अब कोई भी समाज विरोध तत्व अपराध करने की हिम्मत नहीं कर रही है। यदि किसी ने किसी चौराहे पर शरारत की, तो अगले चौराहे पर भागने से पहले ही पुलिस उसको ढेर कर चुकी होगी। क्योंकि उसकी तस्वीरें चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी होगी।