मदर मरियम ग्लोबल स्कूल में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस,बच्चों के मनोरंजन के लिए कार्यक्रम के आयोजन

Voice of news 24

14Nov2022 20:46PM

कोल्हुई

महराजगंज:कोल्हुई स्थित मदर मरियम ग्लोबल स्कूल में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर समीर अधमी एवं निदेशिका डॉ. मीना अधमी ने विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित कराया। तत्पश्चात विद्यालय की निदेशिका डॉ. मीना अधमी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी बच्चों को प्रदान किया। इसके बाद विद्यालय के शिक्षक तथा शिक्षिकाओं द्वारा अनेक कार्यक्रम बच्चों के मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन हेतु प्रस्तुत किए गए, जिसमें शिक्षक वर्ग द्वारा बच्चों के लिए प्रार्थना नृत्य, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है तथा विद्यार्थी जीवन एवं अनुशासन विषय पर नाटक, सामूहिक गायन, मैजिक शो इत्यादि प्रमुख हैं। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को अपने भाषण के माध्यम से उत्साहित एवं प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन रिचा मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन बच्चों को मिष्ठान वितरित कर किया गया, तत्पश्चात सभी बच्चे प्रसन्नतापूर्वक अपने घर गए। इस अवसर पर कक्षा बारहवीं के छात्र आदित्य राय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य अमित अग्रवाल, इंदु जायसवाल, ज्योति यादव, सत्य प्रकाश, प्रभाकर सिंह, आदर्श श्रीवास्तव, स्वाति शुक्ला सहित समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.