Voice of news 24
14Nov2022 17:46Pm
धानी
महराजगंज:ब्राइट वे एकडमी धानी द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया ! बाल दिवस के उपलक्ष्य मे स्कूल परिसर मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।स्कूल के बच्चों के मनोरंजन के लिए स्कूल द्वारा फन गेम्स का भी आयोजन किया गया।बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
स्कूल के प्रबंधक हर्ष सिंह ने सभी बच्चो को बाल दिवस की शुभकामनाए दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।उन्होंने कहा की बाल दिवस पर आयोजित आज का कार्यक्रम सभी बच्चो को समर्पित है।बच्चों के बाल दिवस को खास बनाने के लिए स्कूल मे फन गेम्स का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक गोपाल सिंह के साथ स्कूल के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।कार्यक्रम को लेकर बच्चे भी उत्साहित दिखे।

















