G-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना हुए PM मोदी

voice of news 24

 

14Nov2022 13:55PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17वें G-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वह वैश्विक वृद्धि को बहाल करने, खाद्य व ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने, पर्यावरण, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह वैश्विक चुनौतियों का सामूहिक समाधान निकालने में भारत की उपलब्धियों और अटूट प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करेंगे।

मोदी शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर इंडोनेशिया जा रहे हैं। इस दौरान उनके यूक्रेन संघर्ष के प्रभावों, खास कर खाद्य व ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्रों में इसके असर सहित वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा करने की संभावना है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]