voice of news 24

 

25Oct2022 15:14PM

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। आज का ग्रहण भारत में करीब 2 घंटे तक दिखेगा। इसे देश के अधिकतर हिस्सों में देखा जा सकेगा। देश में सबसे पहले इसे अमृतसर में शाम 4.19 बजे से देखा जा सकेगा। वहीं, मुंबई में शाम 6.09 बजे तक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। ज्यादातर जगह ग्रहण सूर्यास्त के साथ ही खत्म होगा।

दुनियाभर की बात करें, तो अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक आज का सूर्य ग्रहण यूरोप, नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और वेस्ट एशिया में दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण के बाद 8 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण भी होगा, जो एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में दिखेगा।

जानें आपके शहर में कब और कितने देर तक दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

आपके शहर में सूर्य ग्रहण  कब से कब तक
दिल्ली शाम 4 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 42 मिनट तक
अमृतसर शाम 4 बजकर 19 मिनट से 5 बजकर 48 मिनट तक
भोपाल शाम 4 बजकर 49 मिनट से 5 बजकर 46 मिनट तक
जयपुर शाम 4 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक
मुंबई शाम 4 बजकर 49 मिनट से 6 बजकर 09 मिनट तक
रायपुर शाम 4 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक
इंदौर शाम 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 53 मिनट तक
उदयपुर शाम 4 बजकर 35 मिनट से 6 बजकर 00 मिनट तक
लुधियाना शाम 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक
शिमला शाम 4 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 39 मिनट तक
लखनऊ शाम 4 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 29 मिनट तक
कोलकाता शाम 4 बजकर 52 मिनट से 5 बजकर 03 मिनट तक
चैन्नई शाम 5 बजकर 14 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक
बेंगलुरू शाम 5 बजकर 12 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक
पटना शाम 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक
गांधीनगर शाम 4 बजकर 37 मिनट से 6 बजकर 05 मिनट तक
देहरादून शाम 4 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 36 मिनट तक

आज कितने बजे से शुरू होगा सूर्यग्रहण

ग्रहण की शुरुआत- शाम 04:28 पर
परमग्रास- शाम 05:30 पर

सूर्यास्त के साथ ग्रहण समाप्त होगा
खण्डग्रास की अवधि – 01 घण्टा 13 मिनट

सूतक प्रारम्भ हुआ – 25 अक्तूबर को सुबह 03:17 मिनट पर
सूतक समाप्त होगा – शाम 05:42 मिनट पर

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.