voiceof news 24

25Oct2022 15:06PM
भारत समेत कई देशों के यूजर्स के लिए व्हाट्सएप की सेवा लगभग दो घंटों के लिए ठप हो गई थी। इस दौरान कई यूजर्स न ही ग्रुप चैट पर और न ही पर्सनल चैट पर मैसेज भेज पा रहे थे । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिन देशों के यूजर्स को समस्याओं का सामना करना पड़ा उनमें संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर और पाकिस्तान शामिल थे।
करीब दो घंटे तक ठप रही व्हाट्सएप की सेवा
करीब दो घंटे तक ठप रहने के बाद व्हाट्सएप की सेवाएं बहाल हो गई हैं। बता दें कि भारत में दोपहर 12.30 से यूजर्स को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने और देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दरअसल, व्हाट्सएप के चैट और ग्रुप चैट में ये डाउन देखने मिल रहा था। यूजर्स को व्हाट्सएप पर स्टेटस देखने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। सबसे पहले व्हाट्सएप ग्रुप चैट में मैसेज करने में समस्या देखने मिल रही थी और इसके बाद नॉर्मल चैट से भी यूजर्स मैसेज नहीं भेज पा रहे थे। मेटा ने भी इसकी पुष्टि की थी।

























