डीएम एवं एसपी ने समाधान दिवस पर सुनी फरियाद,त्वरित कार्रवाई के निर्देश

voice of news 24

 

22Oct2022 22:21PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर:जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनन्द द्वारा थाना मोहाना पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की फरियाद ।

जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनन्द द्वारा शनिवार को थाना मोहाना पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए जिन प्रार्थन-पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके । इसके अतिरिक्त थाना मोहाना पर धनतेरस व दीपावली पर्व के दृष्टिगत ग्राम प्रहरी के साथ वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.