10 Sep 2022 10:40 AM
तीसरी और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने ट्रायल रन के दौरान केवल 52 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की गति तक की रफ्तार पाकर बुलेट ट्रेनों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
Vande Bharat Express: तीसरी और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने ट्रायल रन के दौरान केवल 52 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की गति तक की रफ्तार पाकर बुलेट ट्रेनों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम नई वंदे भारत ट्रेन को कोरोना सहित हवा से फैलने वाली तमाम बीमारियों से मुक्त रखेगा। आपको बता दें कि भारत की यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन अगले कुछ हफ्तों में अहमदाबाद-मुंबई रूट पर चलने के लिए तैयार है।


















