त्योहारों से पहले मऊ पुलिस अलर्ट: एसपी कमलेश बहादुर ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

मऊ

जनपद मऊ के आगामी त्योहारों, श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मऊ पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर आ गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के आगामी त्योहारों, श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मऊ पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर आ गई है। गुरुवार देर शाम पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सहित जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

एसपी ने अधिकारियों को छोटी से छोटी घटना का तुरंत संज्ञान लेकर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनशिकायतों और आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर देते हुए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अनिवार्य रूप से मौका मुआयना करने को कहा। तहसील व थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण हर हाल में 5 दिनों के भीतर करने का लक्ष्य तय किया गया है।

अपराध नियंत्रण के लिए पैदल गश्त और बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने के साथ-साथ पूर्व में लूटपाट में शामिल रहे अपराधियों के सत्यापन का अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। वहीं, गोवध और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों पर गुंडा व गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था हेतु सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पिकेट लगाने, सोशल मीडिया की निगरानी कर अफवाहों का खंडन करने और भूमि विवादों का राजस्व विभाग से समन्वय बनाकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.