बुलंदशहर:जनता का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है बोलीं भाजपा नेत्री खुशबू सिंह; 1 जुलाई को डिबाई में लगेगा विशाल भंडारा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई 68 विधानसभा क्षेत्र डिबाई की भाजपा नेत्री खुशबू सिंह के जन्मदिवस के पावन अवसर पर 1 जुलाई को जे.पी. पैलेस, गगन पेट्रोल पम्प के पास “जनआशीर्वाद जन्मदिन एवं विशाल भंडारा” का आयोजन किया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई 68 विधानसभा क्षेत्र डिबाई की भाजपा नेत्री खुशबू सिंह के जन्मदिवस के पावन अवसर पर 1 जुलाई को जे.पी. पैलेस, गगन पेट्रोल पम्प के पास “जनआशीर्वाद जन्मदिन एवं विशाल भंडारा” का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का शुभारंभ होगा।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी, शुभचिंतक, मित्रों एवं मातृशक्ति के प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान खुशबू सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उन्हें जनसेवा के लिए हमेशा प्रेरित करता है। यह भंडारा सेवा, समर्पण एवं सद्भाव का प्रतीक है।

भंडारे के आयोजन में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के सदस्य तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

जनता के लिए संकल्प

खुशबू सिंह ने क्षेत्र की जनता के लिए कई संकल्प दोहराए। उन्होंने कहा कि उनका पहला लक्ष्य डिबाई में महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना और स्व-सहायता समूहों को मजबूत करना है। युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र खुलवाने और क्षेत्र की सड़कों व जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने का वादा किया। किसानों की आय दोगुनी करने हेतु सरकारी योजनाओं का लाभ हर खेत और घर तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। अंत में उन्होंने कहा कि 68 विधानसभा के हर घर तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही उनका एकमात्र ध्येय है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.