बलिया: बारात में आए युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन नामजद पर मुकदमा दर्ज

बलिया

बलिया जनपद के सहतवार थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक 22 वर्षीय युवक मोहन राजभर की बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के सहतवार थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक 22 वर्षीय युवक मोहन राजभर की बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार आधी रात की है, जब मनियर से बलेऊर आई बारात में जयमाल के बाद मोहन अपने साथी के साथ जनवासे की ओर जा रहा था।

तहरीर के अनुसार, रास्ते में घात लगाए बैठे राजू यादव, रंजीत यादव और पंकज राजभर ने मोहन और उसके साथी विजय पर अचानक हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मोहन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहन गुजरात के राजकोट में काम करता था और 18 फरवरी को ही शादी में शामिल होने घर आया था।

मृतक के पिता श्रीकेवल राजभर की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.