राष्ट्रपति मुर्मू ने आदिवासी महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की

Voice of news 24

25 May 2023 15:05 PM

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आदिवासी महिलाओं से आगे आने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की बृहस्पतिवार को अपील की।राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अनुसूचित जनजाति समुदायों की सांस्कृतिक पहचान संरक्षित करने की आवश्यकता है।

द्रौपदी मुर्मू ने  कहा कि सिर्फ रोटी, कपड़ा और मकान काफी नहीं है. शिक्षा और रोजगार जैसी सरकारी योजनाओं का भी लाभ लेना होगा. इसके लिए सरकार आपके पास नहीं आयेगी, आपको भी सरकार के पास जाना होगा. राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें आदिवासी महिला होने पर गर्व है. देश में अपने क्षेत्रों में बेटियों और महिलाओं ने अमूल्य योगदान दिया है. महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं. लोकतंत्र की शक्ति के कारण आज वे राष्ट्रपति के रूप में लोगों के बीच मौजूद हैं. बेटियां, बेटों से अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. राष्ट्रपति भवन में जब पुरस्कार वितरण करते हुए उन्हें महिलाओं की अदम्य ताकत का एहसास हुआ है.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.