Voice of news 24
25 May 2023 15:00PM
देहरादून
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बृहस्पतिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न चुनौतियों के बावजूद भारत ने जिस तरह अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है, उसकी दुनिया सराहना करती है।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पर्वतमाला योजना उत्तराखंड का भविष्य बदलने जा रही है। ट्रेन शुरू होने से राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा। वंदे भारत भारत के सामान्य परिवारों की पहली पसंद बनती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी कुछ घंटे पहले ही मैं तीन देशों की यात्रा करके आया हूं।आज पूरा विश्व भारत को उम्मीदों से देख रहा है। हमने जिस तरह अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है, जिस तरह हम गरीबी से लड़ रहे हैं उसने पूरी दुनिया का विश्वास जगा दिया है।























