Voice of news 24
25 May 2023 08:46AM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार बुधवार को दिल्ली पहुंच गए जहां वे राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार और मौजूदा मंत्रियों को विभागों के आवंटन पर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे। शिवकुमार बुधवार शाम दिल्ली पहुंचे तो मुख्यमंत्री सिद्धरमैया रात में पहुंचे। दिल्ली पहुंचने के बाद कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा यह सामान्य दौरा है और वे राज्य से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत करेंगे।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “हमें मंत्रिमंडल विस्तार का काम जल्द से जल्द पूरा करना है। इसे लेकर प्रक्रिया जारी है।” शिवकुमार ने मुख्यमंत्री के साथ किसी भी तरह के मतभेद से इनकार किया।.























