बृजेश मणि बने नौतनवा नगर पालिका के अध्यक्ष , तीन बार के अध्यक्ष रहे मो . कलीम को 1496 वोटो से हराया

Voice of news 24

14 May 2023 16:40PM

नौतनवा

महराजगंज : नगर पालिका परिषद नौतनवा निर्दल प्रत्याशी ब्रजेश मणि ने नौतनवा की सीट से तीन बार के अध्यक्ष रहे मो . कलीम को 1496 वोटो से हराया । इससे पहले चरण मे निर्दल प्रत्याशी मो. कलीम उर्फ गुड्डू खान ने 259 वोटो से बढत बनाई थी। लेकिन दुसरे चरण मे पास पलट गया और गेंद बृजेश मणि के पाले मे जा गिरि । इसके बाद यह फासला निरंतर बढ़ता रहा और 7815 वोट पाकर बृजेश मणि त्रिपाठी नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष निर्वाचित किए गये

नौतनवा नगर पालिका की बात की जाए तो यह सीट तीन बार से एक ही परिवार के बीच रहा। 2006 मे अनारक्षित सीट पर गुड्डू खान जीत कर अध्यक्ष बने । वर्ष 2012 मे महिला आरक्षित सीट होने के कारण गुड्डू खान की पत्नी नायला खान को चुनाव लड़ाया और जीत हासिल की। बर्ष 2017 में पिछड़ी हुई सीट पर फीर गड्डू खान ने निर्दल ही जीत दर्ज की इस वार गुडडू खान का जादू नहीं चला

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.