दोहरीघाट पंप नहर के आधुनिकीकरण का लोकार्पण: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया उद्घाटन, मऊ व बलिया की 55 हजार हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित

मऊ

मऊ करीब सात दशक पुरानी ऐतिहासिक ‘चौधरी चरण सिंह दोहरीघाट पंप नहर’ के कायाकल्प और आधुनिकीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ करीब सात दशक पुरानी ऐतिहासिक ‘चौधरी चरण सिंह दोहरीघाट पंप नहर’ के कायाकल्प और आधुनिकीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। गुरुवार देर शाम प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना का औपचारिक लोकार्पण किया। आधुनिक तकनीक और नए उपकरणों से लैस होने के बाद इस पंप नहर से मऊ और बलिया जिले के किसानों को निर्बाध व बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी।

1956 में दूसरी पंचवर्षीय योजना के तहत हुआ था निर्माण

सिंचाई विभाग के अनुसार, दोहरीघाट पंप नहर का निर्माण वर्ष 1956 में दूसरी पंचवर्षीय योजना के दौरान कराया गया था। लगभग 70 साल पुरानी इस महत्वपूर्ण परियोजना के जीर्णोद्धार का कार्य मुख्यमंत्री व जलशक्ति मंत्री के निर्देशों पर नलकूप पूर्व परिक्षेत्र अयोध्या के अंतर्गत लिफ्ट सिंचाई खंड गोरखपुर की तकनीकी टीम द्वारा पूरा किया गया है।

660 क्यूसेक क्षमता से चलेगी नहर, सबस्टेशन व मोटर-पंप अपग्रेड

आधुनिकीकरण अभियान के तहत पुरानी मशीनों को हटाकर आधुनिक मोटर-पंप और अत्याधुनिक विद्युत पैनल स्थापित किए गए हैं। साथ ही सबस्टेशन को भी अपग्रेड किया गया है। अब यह पंप नहर 660 क्यूसेक की पूर्ण क्षमता से संचालित होगी, जिससे मऊ और बलिया जनपद के लगभग 55 हजार हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को भरपूर पानी मिल सकेगा। इसके अतिरिक्त परिसर में 30 किलोवाट का सोलर पैनल, कंट्रोल रूम, टेरेस सिटिंग एरिया और बगीचा बनाकर सौंदर्यीकरण भी किया गया है।

किसानों का सम्मान, पौधरोपण और सरयू आरती का आयोजन

लोकार्पण समारोह के दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जलशक्ति मंत्री ने स्थानीय किसानों को सम्मानित किया, पौधरोपण किया तथा बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए। कार्यक्रम के अंत में जनसंवाद और भव्य सरयू आरती का आयोजन भी संपन्न हुआ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.