महराजगंज: नीट-पीजी में बृजमनगंज के युवाओं का डंका, अरिहंत पाठक और रिकित गोयल ने रोशन किया क्षेत्र का नाम

बृजमनगंज (महराजगंज)

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर के घोषित नतीजों में महराजगंज के बृजमनगंज कस्बे के दो होनहार युवाओं ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। । पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर के घोषित नतीजों में महराजगंज के बृजमनगंज कस्बे के दो होनहार युवाओं ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। कस्बे के अरिहंत पाठक और रिकित गोयल ने कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली इस राष्ट्रीय परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

अरिहंत पाठक ने हासिल की 7602वीं ऑल इंडिया रैंक

बृजमनगंज नगर पंचायत निवासी अरिहंत पाठक ने नीट-पीजी में ऑल इंडिया 7602वीं रैंक प्राप्त की है। अरिहंत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पड़ोसी जनपद सिद्धार्थनगर से पूरी की, जिसके बाद उन्होंने रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज, बरेली से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल की। अरिहंत के पिता बृजमनगंज क्षेत्र के एक जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि माता वंदना पाठक कुशल गृहिणी हैं। अरिहंत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।

रिकित गोयल ने 8000वीं रैंक के साथ बढ़ाया मान

वहीं, कस्बे के एक अन्य मेधावी चिकित्सक डॉ. रिकित गोयल ने परीक्षा में ऑल इंडिया 8000वीं रैंक अर्जित कर परिवार और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। रिकित ने राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज, अयोध्या से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश के शीर्ष चिकित्सा संस्थान किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMC), लखनऊ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रिकित, बृजमनगंज के प्रमुख समाजसेवी नटवर गोयल एवं छवि गोयल के सुपुत्र हैं।

कस्बे में जश्न का माहौल, चेयरमैन ने दी बधाई

एक साथ दो होनहारों की इस दोहरी सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और पूरे बृजमनगंज क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। दोनों के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल सहित कस्बे के संभ्रांत नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं ने अरिहंत पाठक व रिकित गोयल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिजनों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.