बागापार

महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगदवा राजा में गुरुवार की रात मूसलाधार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगदवा राजा में गुरुवार की रात मूसलाधार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। गांव निवासी शशिकांत यादव के मकान के दक्षिण स्थित आम का एक विशाल पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर 11 हजार वोल्ट (हाईटेंशन) विद्युत लाइन पर जा गिरा। पेड़ के भारी वजन से 11 केवी लाइन का तार टूट गया और ट्रांसफार्मर से जुड़े दो बिजली के खंभे (पोल) भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
रात दो बजे मची अफरा-तफरी, टला बड़ा जानलेवा हादसा
ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना रात करीब दो बजे बारिश के दौरान हुई। सन्नाटे में तेज धमाके की आवाज के साथ जब आम का पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिरा, तो आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया और वे दहशत में आ गए। राहत की बात यह रही कि देर रात का वक्त होने के चलते मौके पर कोई राहगीर या ग्रामीण मौजूद नहीं था, अन्यथा एक बड़ी जनहानि हो सकती थी।
जेई का नंबर मिला स्विच ऑफ, ग्रामीणों में नाराजगी
हादसे के बाद ग्रामीण शशिकांत यादव सहित अन्य लोगों ने तत्काल विद्युत विभाग के चौक क्षेत्र के अवर अभियंता (जेई) को सूचना देने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई के सीयूजी मोबाइल नंबर 9453047518 पर लगातार कई बार संपर्क साधा गया, लेकिन फोन स्विच ऑफ आता रहा। आपात स्थिति में जिम्मेदार अधिकारी का फोन बंद मिलने से ग्रामीणों में बिजली विभाग की लचर कार्यप्रणाली को लेकर गहरा रोष व्याप्त है।
बिना मरम्मत सप्लाई शुरू करने पर बड़े हादसे की आशंका
ग्रामीणों ने गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण जमीन में नमी और पानी भरा हुआ है। ऐसे में यदि बिना स्थलीय निरीक्षण और मरम्मत के सीधे फीडर से बिजली चालू कर दी गई, तो जमीन पर गिरे 11 हजार वोल्ट के तारों से करंट फैल सकता है और बड़ा हादसा घटित हो सकता है।
ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि विद्युत कर्मियों की टीम मौके पर भेजकर गिरे पेड़ को हटवाया जाए, क्षतिग्रस्त पोल व तारों को दुरुस्त किया जाए और पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025













